Breaking News

पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र बाकलीवाल का निधन : परिवारजनों ने नेत्रदान कर दिया मानवता का प्रेरणादायक संदेश

THE CG NEWS

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल (जितेंद्र बाकलीवाल) का आज शनिवार को निधन हो गया। निधन का समाचार मिलते ही उनके अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, कांग्रेसजन, गणमान्य नागरिक व शुभचिंतक उनके निवास पहुंचे।

बाकलीवाल परिवार ने सराहनीय और प्रेरणादायक निर्णय लेते हुए नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से स्व सीताराम बाकलीवाल का नेत्रदान करवाया। स्व बाकलीवाल का नेत्रदान उनके जीवन के बाद भी मानवता की सेवा से जुड़े रहने का एक अनुकरणीय उदाहरण बन गया है।

स्व सीताराम बाकलीवाल का अंतिम संस्कार हरना बांधा मुक्तिधाम में किया गया। अंत्येष्टि कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघएल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया ने स्व सीताराम बाकलीवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुक्तिधाम में पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजीव वोरा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, आरएन वर्मा, चैतन्य बघेल, भिलाई के महापौर नीरज पाल, संजय रूंगटा, दीपक दुबे, क्षितिज चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, राजेश यादव, निगम सभापति श्याम शर्मा, अल्ताफ अहमद, राजकुमार पाली, देवकुमार जंघेल, संजय कोहले, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, संदीप वोरा, अनूप वर्मा, अब्दुल गनी, दीपक जैन, गौरव उमरे, हेमा साहू, देवश्री साहू सहित बड़ी तादाद में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Check Also

नंदिनी रोड पर भारी व मध्यम वाहनों का आवागमन सुबह 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रतिबंधित

9 प्रमुख मार्गों में भारी व मध्यम वाहनों के आवागमन में छूट निरस्त THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!