Breaking News

दीपावली पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के साथ खुशियाँ साझा करने पहुँचे वोरा, दी अनंत शुभकामनाएँ

THE CG NEWS

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई व शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष व दुर्ग के पूर्व महापौर आरएन वर्मा भी अरुण वोरा के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने भी भूपेश बघेल से भेंट कर दीपावली की बधाई – शुभकामनाएँ दी।

वोरा ने प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से भी भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

वोरा ने कहा कि आपसी प्रेम, सद्भाव, विश्वास और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का प्रकाश प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Check Also

पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती

38 प्रकार के पदों के लिए जारी हुआ विस्तृत भर्ती विज्ञापन द्वितीय श्रेणी के 195 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!