THE CG NEWS
भिलाई। आज प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख नेताओं का भिलाई- दुर्ग आगमन हुआ। भिलाई तीन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर भी पहुंचे, जहां आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।
कांग्रेस के प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे हैं। आज भिलाई तीन, भिलाई और दुर्ग में सुखदेव भगत का स्वागत अभिनंदन किया गया। रायपुर से लेकर दुर्ग तक उत्साहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग-पोस्टर लगाए थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी समेत कई विधायक भी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



