Breaking News

मोदी के चेले साय भी जुमलों के बाजीगर : सुखदेव भगत

THE CG NEWS

भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने मोदी-साय पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह पीएं मोदी जुमलों के बाजीगर हैं, उनके चेले विष्णुदेव साय भी जुमलों के बाजीगर हैं। अब विष्णुदेव साय को टाटा बाय-बाय करने का समय आ गया है।

भगत ने कहा कि ऐसी कौन-सी आवश्यकता आन पड़ी है कि वूमेन रिजर्वेशन बिल परिसीमन की आड़ में लाया जा रहा है? क्या सरकार लोगों से कुछ छिपाना चाहती है? प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए गए विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और मौजूदा सरकार गहरी नींद में सो रही है।

उन्होंने भिलाई, रिसाली, जामुल और भिलाई तीन चरौदा में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि हमारे पास भूपेश, ताम्रध्वज और देवेंद्र जैसे दिग्गज हैं। हमारे पास गुरु द्रोण, भीष्म पितामह, कृष्ण और अर्जुन सब हैं। हम चक्रव्यूह जरूर तोड़ेंगे। आगामी निकाय चुनाव हमारा सेमीफाइनल है। इसके बाद 2028 में विधानसभा का फाइनल और 2029 में लोकसभा का मेगा फाइनल खेलना है।

सरगुजा संभाग के दौरे का जिक्र करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि हाल ही में वे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मुख्यमंत्री के क्षेत्र में गए थे। वहां हर तरफ अव्यवस्था और भ्रष्टाचार नजर आया।

भगत ने कहा कि रोड, नाली, बिजली, किसान और युवा हर मोर्चे पर सरकार फेल है। कल संविधान दिवस था, हर साल संविधान दिवस पर युवाओं की नौकरी के लिए वैकेंसी निकलती थी, लेकिन इस बार वह भी नहीं निकली।

भिलाई, चरोदा और रिसाली में भगत ने की बैठक

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने भिलाई, चरोदा और रिसाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। दुर्ग जिले में भगत के पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल कार चलाकर सुखदेव भगत को दुर्ग रेलवे स्टेशन छोड़ने गए।

Check Also

अमित शाह ने निर्वाचन आयोग को कब्जे में कर रखा : भूपेश बघेल

THE CG NEWS रायपुर। पूर्व मु्ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश के गृहमंत्री अमित शाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!