Breaking News

खास खबर

मैत्री बाग में कल होगा फ्लॉवर शो

द सीजी न्यूज भिलाई। सेल-बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी विभाग द्वारा फ्लॉवर शो 2026 का आयोजन 8 फरवरी को मैत्री बाग में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र होंगे। फ्लॉवर शो के अंतर्गत बीएसपी व नॉन-बीएसपी के रेसीडेंशियल हाउस गार्डन (सेक्टर 1 से 10), हॉस्पिटल सेक्टर, मरोदा सेक्टर, रिसाली …

Read More »

राशनकार्डधारी 28 फरवरी तक कराएं ई-केवाईसी

चैनल 9 . लाइफ  दुर्ग/ भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार जिले में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड (वन नेशन वन राशनकार्ड) योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 4,96,354 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डों में 16,86,164 सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों …

Read More »

ओबीसी समुदाय के सर्वांगीण विकास के साथ प्रशासनिक जवाबदेही तय करेगी सरकार – मुख्यमंत्री

बैठक में 72 करोड़ के 1006 विकास कार्यों को मिली मंजूरी मुख्यमंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निर्धारित कार्ययोजना पर की विस्तृत समीक्षा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री सहित मंत्री, सांसद, विधायक सहित 17 जिलों के कलेक्टर हुए शामिल द सीजी न्यूज दुर्ग/ मुख्यमंत्री विष्णु देव …

Read More »

ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र

द सीजी न्यूज दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) दुर्ग क्षेत्र द्वारा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) दुर्ग परिसर स्थित राधाकृष्ण सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल …

Read More »

मुस्लिम समाज का सामुदायिक भवन बनाने पर आपत्ति : विवाद के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

द सीजी न्यूज भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 इलाके में गुरुवार को सुबह सामुदायिक भवन निर्माण के लिये भूमिपूजन को लेकर विवाद शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन का निर्माण करने नगर निगम ने स्वीकृति दी थी। इसके लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। आज सुबह भूमिपूजन कार्यक्रम तय था। इसी दौरान स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों …

Read More »

नशे का अवैध व्यापार करने पर पुलिस की 35 टीमो ने दी दबिश : गोगो पेपर-हुक्का फ्लेवर समेत 2 लाख का सामान जब्त

द सीजी न्यूज दुर्ग। पुलिस ने बुधवार को रात भर पूरे शहर में नशे के अवैध व्यापार के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर 35 से अधिक पुलिस टीमों का गठन कर कई इलाकों में दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान गांजा सेवन में इस्तेमाल होने वाले ‘गोगो/रोलिंग पेपर, चिलम, हुक्का फ्लेवर और प्रतिबंधित जर्दायुक्त …

Read More »

नागरिक सहकारी बैंक चुनाव : डायरेक्टर के 9 पदों का फैसला मतदान से : रुंगटा और परिवर्तन पैनल आमने-सामने

द सीजी न्यूज दुर्ग। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के 12 में से 9 संचालक मंडल सदस्य पद (डायरेक्टर) का चुनाव मतदान के जरिए होगा। गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई। अनारक्षित वर्ग (सामान्य वर्ग) के 6 पदों के लिए प्रत्याशी मंगल प्रकाश गुप्ता, पवन कुमार जैन, अंजय ताम्रकार, अंबर ताम्रकार, मनोज ताम्रकार, ज्ञानेश्वर …

Read More »

बेटी के जन्मदिन पर पिता की नेक पहल : 202 लोगों ने किया रक्तदान

द सीजी न्यूज दुर्ग/ एक पिता का अपनी बेटी को लेकर प्यार ऐसा है कि हर साल बिटिया परी के जन्मदिवस को यादगार बनाने और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिये पिता द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। सेवाभावी तृपेश शर्मा की इकलौती पुत्री तनीषी के 14 वें जन्मदिन के अवसर पर इस बार भी दुर्ग जिला …

Read More »

शीर्ष 10 पंचायतो में बालोद जिले के 5 पंचायत शामिल, झलमला बना राज्य का सर्वश्रेष्ठ पंचायत

द सीजी न्यूज बालोद। भारत सरकार द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 (पीएआई 2.0) का स्कोर कार्ड जारी किया गया है, जो सतत विकास लक्ष्यों के 9 थीम पर आधारित है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में राज्य स्तर पर सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले शीर्ष …

Read More »

क्रास कंट्री दौड़ : राजनांदगांव की बेटियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मैडल पर जमाया कब्जा

द सीजी न्यूज राजनांदगांव / हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में राजनांदगांव की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कुल 10 किलोमीटर दौड़ में भगवती यादव ने 40 :10.23 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। निशा साहू ने 41:20.04 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता। साक्षी …

Read More »

बिना अनुमति विज्ञापन एजेंसियों ने लगा दिये पोस्टर : 13 एजेंसियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना

द सीजी न्यूज राजनांदगांव/ नगर निगम की अनुमति और स्वीकृति के बिना विज्ञापन एजेंसियों/संस्थानों/व्यक्तियों द्वारा विज्ञापन के पोस्टर लगाने पर 13 एजेंसियों पर दस-दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। निजी भवनों के दीवार या छत पर होर्डिंग्स बोर्ड/विद्युत पोलों में बोर्ड, बैनर-पोस्टर और सार्वजनिक शौचालय/फ्लाई ओव्हर के पिल्हरों में विज्ञापन लगाया जाता है। यह छग विज्ञापन पंजीयन एवं …

Read More »

प्रीमियम भुगतान न करने पर नगर निगम की टीम ने 7 दुकानों में जड़ा ताला

द सीजी न्यूज राजनांदगांव/ नगर निगम प्रशासन ने राजस्व वसूली में कड़ाई बरतते हुए दुकानों की बकाया प्रीमियम  राशि और दुकान किराया वसूली के लिये नोटिस जारी किया है। सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के बडे बकायादारों को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। आज हाईटेक बस स्टैण्ड जेल रोड की दुकानों का प्रीमियम जमा न करने पर 7 दुकानों में …

Read More »

युवक का शव दफनाने पर दो गांवों के ग्रामीणों में विवाद

बैठक के बाद मंदिर में पूजा कर हिंदू धर्म में वापसी का लिया निर्णय द सीजी न्यूज बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरगांव में मतांतरित परिवार के युवक की मृत्यु के बाद शव को दूसरे गांव में दफनाने के मामले में विवाद को सुलझा लिया गया है। मामला गंभीर होते देख स्थानीय प्रशासन और विश्व हिन्दू परिषद …

Read More »

प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

10 फरवरी 2026 से 18 जिलों के 65 विकासखंडों में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 1 करोड़ 58 लाख जनसंख्या को दवा सेवन का लक्ष्य द सीजी न्यूज रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी। स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति, विगत …

Read More »

भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक

द सीजी न्यूज रायपुर। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित पात्र अभ्यर्थियों से अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.inके माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत जनरल ड्यूटी, …

Read More »

छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट : सीड फंड से लेकर 100 करोड़ का कैपिटल फंड

द सीजी न्यूज रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को नवाचार और स्टार्टअप के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30 को मंजूरी दी गई। इस नीति के लागू होने …

Read More »

विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ी 27-28 मार्च को रायपुर में जुटेंगे : प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के सहयोग से होगा आयोजन द सीजी न्यूज रायपुर। प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 27 व 28 मार्च को राजधानी रायपुर में “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा। यह कॉन्क्लेव उत्तर अमेरिका छत्तीसगढ़ प्रवासी संघ (North America Chhattisgarh Association – NACHA) और छत्तीसगढ़ एनआरआई संघ (NRI …

Read More »

खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 21वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। प्रदेश में रेयर अर्थ मिनरल्स सहित कई अनेक खनिजों के प्रचुर भंडार उपलब्ध हैं। राज्य में चल रही सभी …

Read More »

केबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले : आतंकी खतरों से निपटने के लिए SOG का होगा गठन’, 10 जिलों में एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स

द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आतंकी खतरों से निपटने के लिए SOG का होगा गठन’, 10 जिलों में एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स के गठन के लिये सौ पदों की स्वीकृति दी गई। मादक पदार्थाें की रोकथाम की दिशा में …

Read More »

नगर निगम ने बनाए 60 डॉग फीडिंग सेंटर

द सीजी न्यूज दुर्ग। सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में 60 डॉग फीडिंग सेंटरों का निर्माण पूरा कर लिया है। सभी केंद्र निर्धारित समय-सीमा से पहले ही तैयार कर लिए गए हैं। ताकि, सड़क पर रहने वाले कुत्तों को नियमित भोजन और स्वच्छ पानी …

Read More »
error: Content is protected !!