Breaking News

जिले में आक्सीजन बेड की कमी नहीं : चंदूलाल चंद्राकर कोविड हास्पिटल में 50 आक्सीजन बेड उपलब्ध : 25 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू भी बना रहे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिले में कोविड पाजिटिव व कोविड के संदिग्ध मरीजों के लिए आक्सीजन बेड की कमी नहीं है। अभी चंदूलाल चंद्राकर कोविड हास्पिटल में 50 आक्सीजन बेड उपलब्ध है। यहां 25 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू भी तैयार किया जा रहा है। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने चंदूलाल कोविड केयर हास्पिटल का निरीक्षण किया और यहां व्यवस्था की मानिटरिंग की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधकों से मरीजों के परिजनों की काउंसिलिंग की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिये, ताकि उन्हें समय-समय पर मरीजों के संबंध में अपडेट्स मिलते रहें।

Check Also

पट्टाविहीन परिवारों का वर्षों पुराना सपना होगा साकार, मिलेगा मालिकाना हक : भोजराज सिन्हा

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 के पूर्व से निवासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!