Breaking News

पाइपलाइन जोड़ने का काम अधूरा : महापौर ने काम पूरा करने दिए सख्त निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के कई वार्डों में पाइपलाइन बिछने के बाद भी पर्याप्त प्रेशर से पानी सप्लाई न होने की शिकायत पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज वार्डों की समस्याओं का जायजा लिया। महापौर ने मरारपारा, बैगापारा, शिक्षक नगर, तकियापारा, गिरधारी नगर इलाके में पानी का प्रेशर कम होने की जानकारी मिलने पर निगम अफसरों से समस्या की जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि पाइपलाइन बिछ गई है लेकिन नई पाइपलाइन को जोड़ने का काम नहीं हुआ है।

इस दौरान जलकार्य विभाग प्रभारी संजय कोहले, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया के अलावा नगर निगम और अमृत मिशन प्रोजेक्ट का काम कर रहे एजेंसी के अफसर मौजूद थे। एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया व अन्य पार्षदों ने महापौर को बताया कि अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलािन बिछ गई है, लेकिन पाइपलाइन को सप्लाई लाइन से जोड़ने का काम बचा है। महापौर ने यह काम दो दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!