द सीजी न्यूज डॉट कॉम
विधायक अरुण वोरा ने शहर के नागरिकों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। नवरात्र के अवसर पर वोरा ने आज चंडी मंदिर में देवी दर्शन कर पूजा अर्चना की।
उन्होंने शहर के नागरिकों को हिंदू नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के लिए कामना की है। वोरा ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
वोरा चेट्रीचंड के अवसर पर सिंधी समाज के भव्य जुलूस में भी शामिल हुए और सिंधी समाज को पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, देवेश मिश्रा सहित सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
वोरा ने आदर्श कन्या शाला में डीएमएफ मद से स्कूल निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। वोरा ने कहा कि स्कूल भवन निर्माण का बचा कार्य तत्काल पूरा किया जाए। वोरा को बताया गया कि स्कूल रेनोवेशन कार्य के लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत है। वोरा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर वोरा ने 71 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का वितरण भी किया। इस अवसर पर सिविल लाइन वार्ड की पार्षद नजहत परवीन सहित स्कूल स्टॉफ व छात्राएं मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


