Breaking News

एक बार शटडाउन लेकर किये तीन बड़े काम : एडीएम ने आयुक्त के साथ किया निरीक्षण : बिना रुकावट पानी सप्लाई करने दिये निर्देश

  • बार-बार शटडाउन लेने की बजाय एक बार में ही इंटकवेल और दो पानी टंकियों को जोड़ा गया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ गुरुवार को शाम से शहर में पानी सप्लाई बंद करने पर विधायक अरुण वोरा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल पानी सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिये थे। वोरा की नाराजगी के बाद शुक्रवार को सुबह से गैंग बढ़ाकर देर शाम तक अधिकांश इलाकों में पानी सप्लाई शुरू कर दी गई। एडीएम नुपुर राशि पन्ना ने शहर में पानी सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त रखने निगम आयुक्त हरेश मंडावी के साथ पानी टंकी और इंटकवेल का निरीक्षण किया है। उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा है कि गर्मी के सीजन में बिना रुकावट पानी सप्लाई होना चाहिए। नागरिकों को पानी के लिए परेशान होने की नौबत न आए।

निगम अफसरों ने बताया कि दुर्ग शहर के सभी वार्डों में पेयजल सप्लाई सामान्य हो गई है। गर्मी के मौसम में भी शटडाउन की किसी भी प्रकार की नौबत नहीं आएगी। अफसरों ने कहा कि पटरीपार क्षेत्र में पानी की समस्या बार-बार आने के कारण 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट से नई पानी टंकी हनुमान नगर, ट्रांसपोर्ट नगर व शक्ति नगर पुरानी टंकी को भरकर समस्या का निराकरण कर दिया गया है। इससे लगभग 50,000 की आबादी को भरपूर पानी मिलेगा।

इसके अलावा मिशन अमृत के तहत पुरानी गंज मंडी के पीछे नवनिर्मित टंकी से भी पानी सप्लाई की दिशा में लगातार कार्य जारी है। इसका  कनेक्शन भी शटडाउन के दौरान किया गया। इससे वार्ड नंबर 37, 38, 39, 40, 41, 42 के नागरिकों को लाभ मिलेगा। यह टंकी निगम क्षेत्र की सबसे बड़ी टंकी है, जिसकी क्षमता 34 लाख लीटर है।

अधिकारियों ने बताया कि शटडाउन के दौरान ट्रांसफार्मर के बंद पड़े पैनल को बदलने का कार्य भी किया गया है, ताकि ग्रीष्म ऋतु व इसके बाद भी ट्रांसफार्मर से संबंधित कोई समस्या न आ सके। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था किसी भी प्रकार बाधित न हो।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!