Breaking News

नियमितिकरण की मांग को लेकर 4 अप्रैल से मनरेगा कर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल

  • मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर सभी जिलों में हड़ताल पर जाएंगे मनरेगा कर्मचारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आव्हान पर 4 अप्रैल से राज्य के सभी 28 जिलों के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। दो सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगा अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की रणनीति बनाई गई है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के तहत सभी मनरेगा कर्मियों का नियमितिकारण करने की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है। नियमितिकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए सभी मनरेगा कर्मियों पर सिविलि सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जाना चाहिए।

 

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!