द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पवित्र रमजान माह शुरू होने पर मुस्लिम समाज सहित आम जनता को मुबारकबाद दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रमजान नेकियों, रहमतों और बरकतों का महीना है।

यह महीना देश और दुनिया के लिए प्यार और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। यह हमें आत्म-अनुशासन से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि समस्त मानव जाति के लिए प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम लेकर आने वाले इस महीने में हम सब मिलकर लोगों के स्वस्थ रहने और देश-प्रदेश की खुशहाली की दुआ करें।