Breaking News

आईसलैंड में सबसे लंबा 16 घंटे 50 मिनट तक रखा जाएगा रोजा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। आज पहला रोजा रखा गया है। रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जिसमें रोज़ा रखकर इबादत की जाती है। भारत में इस साल तेज गर्मी के बीच रमजान का महीना प्रारंभ हुआ है। भारत में रहने वाले मुसलमान देश के अलग अलग हिस्से में करीब 14 से 15 घंटे का रोजा रखेंगे। वहीं कई देश ऐसे हैं जहां के मुसलमान करीब 16 से 17 घंटे का रोजा रखेंगे।

आपको बता दें कि रमजान में रोज़े रखने के बाद इस्लाम धर्म के लोग सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक उपवास रखते हैं। इस अवधि में खाने-पीने पर सख्त पाबंदी होती है। लोग कई-कई घंटों तक भूखे-प्यासे रहकर रोज़ा रखते हुए इबादत करते हैं। अलग अलग देशों की भौगौलिक स्थिति अलग होने के कारण रोज़ा रखने की अवधि अलग-अलग होती है।

इन देशों में रखा जाएगा सबसे लंबा रोज़ा

आइसलैंड समेत ग्रीनलैंड, फ्रांस, पोलैंड और इंग्लैंड में रहने वाले मुसलमान करीब 16 से 17 घंटे का रोज़ा रखेंगे।

भारत समेत पुर्तगाल, ग्रीस, चीन, अमेरिका, तुर्की, कनाडा, नॉर्थ कोरिया, जापान, पाकिस्तान, ईरान, इराक, सीरिया, फिलीस्तीन, यूएई, कतर और सऊदी अरब में करीब 14 से 15 घंटे का रोज़ा रखा जाएगा।

इन देशों में रोज़े की अवधि सबसे कम

सिंगापुर, मलेशिया, सूडान, थाईलैंड और यमन में 13 से 14 घंटे तक रोजा रखा जाएगा।

ब्राजील, जिम्बाब्वे, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, पैराग्वे और उरुग्वे में सबसे कम 11 से 12 घंटे का रोज़ा रखा जाएगा। 

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!