Breaking News

त्यौहार के पहले नगर निगम के 2 हजार कर्मियों के खाते में जमा हुई सैलरी 

  • महापौर एवं आयुक्त ने निगम परिवार को दी दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के 2 हजार नियमित कर्मियों के खाते में वेतन की रकम जमा कर दी गई है। दीपावली पर्व को देखते हुए सभी नियमित कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया गया। निगम के 2 हज़ार नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को दीपावली पर्व के पहले उनके वेतन खाते में जमा कराया गया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल और निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर ने दीपावली पर्व को देखते हुए वेतन की राशि जमा कराते हुए दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दी है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार निगम द्वारा यह निर्णय लिया गया है। सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान होने से अधिकारी-कर्मचारी अपने परिवार के साथ दीपावली त्योहार मना सकेंगे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!