Breaking News

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्गवासियों को फिर मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

  • दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नगरीय प्रशासन विभाग से 6 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति मिली
  • विष्णुदेव सरकार के सफलतम एक वर्ष होने पर विधायक गजेन्द्र ने मुख्यमंत्री और सभी केबिनेट मंत्रियों का दुर्ग की जनता की ओर आभार व्यक्त किया

द सीजी न्यूज

दुर्ग। प्रदेश सरकार ने दुर्ग की जनता को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नगरीय प्रशासन विभाग से 6 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति मिली है। गजेन्द्र यादव ने सभी नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही अब छत्तीसगढ़ संवर रहा है। चुनाव में जनता से किये अधिकांश वादों को सिर्फ साल भर में ही साय सरकार ने पूरा कर दिया। दुर्गवासियों के संवार्गीण विकास के लिए मांग के अनुरूप सरकार से करोड़ों की सौगात मिलने पर गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, सभी केबिनेट मंत्रियों का दुर्ग की जनता की ओर से आभार जताया है।

मॉर्निंग विजिट व जनसम्पर्क के दौरान शहर की जनता ने मूलभुत समस्याओं को दुरुस्त करने विधायक गजेन्द्र यादव से कई मांगें की थी। इन मांगों को नगरीय प्रशासन विभाग से स्वीकृति दिलाई गई है। शहर में कुल 51 स्थानों पर विभिन्न कार्यों के लिए 6 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति दी गई है।

विकास कार्य के लिए मिली मंजूरी से वार्ड 19 दुर्गा मंच व वार्ड 21 भगत सिंह स्कूल के पास सामाजिक-धार्मिक आयोजन के लिए 2 स्थानों पर डोमशेड बनाने 30 लाख ₹, वार्ड 21 बुधवारी बाजार में पेवर ब्लॉक लगाने 19.74 लाख ₹, वार्ड 22 में सामुदायिक भवन बनाने 20 लाख ₹ और शेष राशि से निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 47 स्थानों पर सीमेंट सड़क व निस्तारी के लिए नाली- पुलिया निर्माण किया जाएगा।

आज 3 दिसंबर को प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार को सफलतम एक वर्ष पूरे हो गए है। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ संवर रहा है। सिर्फ एक वर्ष में ही मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है। दुर्गवासियों की हर मांग को प्रदेश सरकार पूरी कर रही है। ट्रैफिक से निजात दिलाने सड़क चौड़ीकरण, बड़े सामुदायिक भवन, बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पुल, स्टेडियम, आवागमन को बेहतर बनाने 110 स्थान पर सीसी रोड, स्कूलों का संधारण, विधायक निधि मद से सामुदायिक भवन / डोमशेड हेतु 2 करोड़ 34 लाख,  प्रभारी मंत्री मद से सामुदायिक भवन / डोमशेड हेतु 80 लाख, साइंस कॉलेज के अधूरे ऑडिटोरियम को पूरा करने पुनरीक्षित बजट की स्वीकृति 8 करोड़, एक वर्ष में कई बड़े विकास कार्य की सौगात मिल चुकी है। रात्रि में शहर की सड़कों पर्याप्त रौशनी के लिए विधायक गजेन्द्र यादव ने अपनी निधि से 40 लाख स्वीकृत किये हैं।

Check Also

आयुष्मान कार्ड बनाने 19 व 20 दिसंबर को 17 वार्डों में लगेंगे शिविर

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के जिन नागरिकों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *