- दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओ के विस्तार के लिए जिला खनिज मद से 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति मिली है
द सीजी न्यूज
दुर्ग। दुर्ग की जनता को विकास कार्यों की एक और सौगात मिली है। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला खनिज न्यास मद से 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति मिली है। अब शहर के 5 स्थानों पर डोमशेड बनाया जाएगा। वाटर सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने दुर्ग निगम के फिल्टर प्लांट में तकनीकी कार्य कार्य मंजूरी मिली है। गजेन्द्र यादव ने शहरवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ संवर रहा है। चुनाव में दुर्ग की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया जिसके कारण विकास कार्य संभव हो पाए हैं। स्वीकृत राशि से जनता की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
मॉर्निंग विजिट व जनसम्पर्क के दौरान शहर की जनता ने मुलभुत समस्याओं को दुरुस्त करने विधायक गजेन्द्र यादव से मांग की थी, जिसे जिला खनिज एवं न्यास मद से 9 स्थानों पर विभिन्न कार्य के 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। वार्ड के नागरिकों ने सामाजिक धार्मिक आयोजन के लिए डोमशेड निर्माण की मांग की थी। यह मांग शीघ्र पूरी हो जाएगी। दादा दादी नाना नानी पार्क में योगाभ्यास के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचते है, उनके लिए सुंदर मैट लगेगा। पटेल चौक के पास कलेक्टर ऑफिस व जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यालय होने से चौक पर ट्रैफिक दबाव रहता है जिसे नियंत्रित करने उपकरण लगेंगे, ताकि वाहनों को आने-जाने में परेशानी न हो।
विकास कार्य के लिए मिली स्वीकृति से वार्ड 59 साकेत कॉलोनी में 10 लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड आदित्य नगर में 10 लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड 57 रामनगर बघेरा में 10 लाख से टिन शेड निर्माण, वार्ड 18 मानस वाटिका के पास 10 लाख से डोम शेड निर्माण, नाना नानी पार्क में योगा अभ्यास के लिए मैट लगाने का कार्य 10 लाख, पेयजल आपूर्ति हेतु फिल्टर प्लांट में इनर पैनल व सिविल कार्य 70 लाख, पटेल चौक में ट्रैफिक सुधार हेतु 98 लाख, वार्ड 35 शिवपारा बजरंग नगर में मंच निर्माण हेतु 9 लाख स्वीकृत हुए है। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रहे है।