द सीजी न्यूज
दुर्ग। पटरीपार क्षेत्र के सभी वार्डों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। नागरिकों की मांग पर विकास कार्यों की स्वीकृति मिलते ही आज विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार है। दुर्ग के विकास में फंड की कोई कमी नहीं होगी। जनता से किये वादों के अनुसार पटरीपार को विकसित किया जाएगा। जिस विश्वास के साथ नागरिकों ने मुझे सेवा का अवसर दिया है, उसे पूरा करने के लिए वे प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। वार्ड 20 की सड़क बनने के बाद आवागमन पहले से और बेहतर होगा। कई सालों से लंबित मांगे पूरी होने पर नागरिकों ने विधायक का आतिशबाजी से स्वागत किया और आभार जताया।
वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 20 आदित्य नगर के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से विभिन्न विकास कार्य के लिए आग्रह किया था। शहर में जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य कराने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया, जिस पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वीकृति मिलने के बाद भूमिपूजन किया गया।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं के निराकरण के लिए निरन्तर विकास कार्य होते रहेंगे। दुर्ग को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्गवासियों की हर मांग पूरी हो रही है। दुर्ग में खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों की जानकारी भी विधायक गजेंद्र यादव ने दी। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने विधायक गजेन्द्र यादव से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित निगम के इंजीनियर को सभी कार्य समायावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।
इन कार्यों के लिए हुआ भूमिपूजन
वार्ड क्रमांक 20 आदित्य नगर चौक से आशीष सोनी के घर तक नाली निर्माण कार्य (लागत राशि 16 लाख), आदित्य नगर दुर्ग स्कूल पानी टंकी के पास डोमशेड निर्माण कार्य (लागत राशि 10 लाख), मद्रासी दुकान से शोरी घर तक, सरस्वती स्कूल के पास बनोटे हाऊस, भवानी किराना से गार्डन तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य ( लागत राशि 19.93 लाख), 15वें वित्त मद द्वारा आदित्य नगर गुप्ता चाट सेन्टर से पानी टंकी तक डामरीकरण कार्य (लागत 12.50 लाख)। इस तरह आदित्य नगर में 4 स्थानों पर निर्माण कार्य की कुल राशि 58 लाख 47 हज़ार के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान वार्ड पार्षद अमित देवांगन, देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार, अजीत वैद्य, जयश्री जोशी, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार, पूर्व पार्षद दिलीप साहू, मन्नू साहू, केएस ओझा, डॉ एके सिंह, विजय सोनी, विजय मनोटे, तारण देवांगन, अंजू तिवारी, मंजू पाण्डेय, बीके द्विवेेदी, उदयशंकर त्रिपाठी, कृष्णा सिंह, विजय डड़सेना, भारत यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।