द सीजी न्यूज
दुर्ग। नगर निगम चुनाव में भाजपा से महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार का जनसंपर्क शुरू हो गया है। आज 30 जनवरी को सुबह साढ़े 9 बजे से बघेरा सांस्कृतिक भवन से उनका जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। वार्ड क्र. 56 बघेरा में जनसंपर्क के बाद सुबह 10.30 बजे वार्ड क्र.1 नयापारा, सुबह 11.30 बजे से वार्ड क्र. 2 राजीव नगर में जनसंपर्क किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में ढाई बजे से वार्ड नंबर 33 शिव पारा , 4 बजे से वार्ड नंबर 3 मठपारा, शाम 5 बजे से 5.30 वार्ड क्रमांक 4 गया नगर में जनसंपर्क किया जाएगा।
गौरतलब है कि भाजपा ने चुनावी तैयारियां युध्द स्तर पर तेज करते हुए जनसंपर्क अभियान सहित चुनावी सभा, नुक्कड़ सभा के अलावा बूथ मैनेजमेंट के लिये प्रभारी नियुक्त कर दिये हैं। जनसंपर्क अभियान के लिये संतोष सोनी, दिनेश देवांगन, विजय ताम्रकार को प्रभारी बनाया गया है। प्रभारियों ने जनसंपर्क कार्यक्रम की जानकारी दी है।