Breaking News

दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस की परिषद ने किया जमकर भ्रष्टाचार : कांतिलाल बोथरा


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल बोथरा ने कांग्रेस की पिछली महापौर परिषद पर आरोप लगाते कहा कि दुर्ग शहर के नगर निगम का विगत 5 वर्षों का इतिहास उठाकर देखें तो घोटाले को छोड़कर कुछ नहीं है। कांग्रेस की शहर सरकार के नेतृत्वकर्ता महापौर धीरज बाकलीवाल के रूप में दुर्ग की जनता ने एक अनुभवहीन व्यक्ति को देखा।
भ्रष्टाचार का आलम यह था कि दुर्ग की जनता का पैसा किस तरीके से डकारा जाए। केवल तरीके ढूंढे जाते थे। दुर्ग नगर निगम में टैक्स वसूली के लिए स्पैरो कंपनी से अनुबंध किया गया। स्पैरो कंपनी के कर्मचारियों द्वारा दुर्ग शहर की आम जनता के पैसे लेकर टैक्स की फर्जी रसीद देकर गुमराह किया गया। जब यह बात उठी तब स्पैरो कंपनी से अनुबंध खत्म किया गया लेकिन उस पैसे का क्या हुआ, ये अभी तक नहीं बताया गया है।
बोथरा ने आगे कहा कि दुर्ग शहर के जनता की खून पसीने की कमाई थी, आज भी दुर्ग शहर के कई नागरिक रसीद लेकर घूम रहे हैं। न्याय की गुहार लगा रहे हैं। यह सब कांग्रेस के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के परिषद में हुआ है। अब आम जनमानस ने समझ लिया कि कांग्रेस मतलब सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार है।

Check Also

शुकराना समिति ने दान किया वाटर कूलर

द सीजी न्यूज भिलाई। शुकराना महिला सेवा समिति ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णा नगर सुपेला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *