द सीजी न्यूज
दुर्ग। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार का जनसंपर्क व दौरा कार्यक्रम केलाबाड़ी वार्ड 41 से प्रारंभ हुआ। आम जनमानस से जनसंपर्क करते हुए वार्ड 42 कसारीडीह पश्चिम, वार्ड 43 कसारीडीह पूर्व, वार्ड 48 सिविल लाइन दक्षिण, वार्ड 47 सिविल लाइन उत्तर में धुआंधार दौरा किया गया। जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने जनमानस से महापौर पद के लिये खुद के लिये वोट की अपील की। उन्होंने सभी वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को वोट देेने की अपील की।
महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने कहा कि भाजपा हर वर्ग की चिंता करती है। हमेशा सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल मंत्र पर कार्य करने वाली पार्टी है। इसके विपरीत कांग्रेस हमेशा विकास विरोधी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। जब नगर निगम में हमारी सरकार थी, तब हमारा दुर्ग शहर द्रुत गति से आगे बढ़ रहा था। कांग्रेस की सरकार आते ही उन्होंने अपनी नीयत को स्पष्ट कर दिया।
महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने आगे कहा कि उतई चौक से निगम कार्यालय होते हुए जेल तिराहा तक जाने वाले प्रमुख मार्ग गौरव पथ के चौड़ीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए की फुटपाथ को उखाड़ दिया गया। शिफ्टिंग के नाम पर बड़े-बड़े हरे-भरे पेड़ काट दिए गए। चौड़ीकरण के बजाय मार्ग और संकरा कर दिया गया। इसमें लाखों का भ्रष्टाचार भी किया गया।
भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी के कुशासन से हमारा दुर्ग शहर जल्द मुक्त हो जाएगा। जनसंपर्क में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा पार्षद प्रत्याशी ताम्रध्वज यादव, विवेक सिंह पिंटू, लोकेश्वरी ठाकुर, डा देवनारायण तांडी, जयंती साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, बंटी चौहान, भाजपा नेता अमजद अली, जितेंद्र साहू, गायत्री वर्मा, बानी सोनी, नितेश साहू, रजा खोखर, प्रशांत, अग्रवाल हेमंत गोयल, गौतम निरंकारी, नितेश जैन, रोहन मोटवानी सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।