Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग में किया रोड शो : महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार समेत भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की

  • भाजपा जो कहती है, वह करती है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग शहर की महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार व 60 वार्डों के प्रत्याशियों के पक्ष में शहर में रोड शो किया। दुर्ग के बस स्टैंड से रोड शो प्रारंभ हुआ। यहां से पचरी पारा कुआं चौक फरिश्ता कंपलेक्स होते हुए पोलसाय पारा चौक, तकिया पारा चौक, होटल मान चौक, चंडी मंदिर चौक, गंजपारा, शनिचरी बाजार होते हुए गांधी चौक, तहसील ऑफिस चौक से गौरव पथ मार्ग, रानी लक्ष्मी बाई चौक से महाराजा चौक में रोड शो समाप्त हुआ। यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित किया |

इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार उपस्थित रहे । रोड शो के दौरान दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजकुमार यादव ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं ने रोड शो में फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। मुझे विश्वास हो गया है कि दुर्ग में कमल जीत रहा है। 11 तारीख को आप सभी के बहुमूल्य मतों से भाजपा के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार और 59 वार्ड के प्रत्याशियों की जीत होगी। एक वार्ड के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

साय ने कहा कि अभी 13 महीने में हमने मोदी जी की गारंटी को पूर्ण किया है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी जैसे वादों को पूरा किया है। इस साल 139 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई। प्रदेश के 27 लाख किसानों के खाते में अंतर की राशि 12000 करोड़ की राशि स्थानांतरित की गई है। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के महतारी वंदन की राशि 12 महीने से लगातार भेज रहे हैं। जिन किसानो के पास भूमि नहीं है, उन्हें हम साल ₹10000 देंगे। हमने 15 दिन के अंदर भूमिहीन किसानों को ₹10000 दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि हम आज प्रदेश में सुशासन स्थापित कर रहे हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने शराब घोटाला, कोयला घोटाला, पीएससी घोटाला, चावल घोटाला किया।  जिन्होंने भी यह काम किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इन सारे घोटाले की जांच की जा रही है। निकाय चुनाव में हमने अटल विश्वास पत्र लाए हैं। नगर क्षेत्र में जो नजूल की भूमि कब्जा कर घर बना कर रह रहे हैं, उन्हें  कानून के आधार पर मलिकना हक दिलाएंगे। उन्हें पट्‌टा भी देंगे और उसके आधार पर उन्हें लोन भी मिलेगा। महिलाओं के लिए टैक्स में 30% की छूट दी जा रही है। 7 तारीख तक टैक्स पटाने वालों को 10% की छूट दी जाएगी। स्ट्रीट वेंडर, ठेला खोमचे लगाने वालों के उत्थान को लेकर भी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्हें ₹30000 की राशि प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ की सरकार दुर्ग विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। इसकी जिम्मेदारी मैं खुद लेकर जा रहा हूं। आप सभी महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार व समस्त 59 वार्डों के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार ने भी सभा को संबोधित किया। रोड शो में जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातु, अरविंदर खुराना कांतिलाल जैन, मंत्री दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, गौतम निरंकारी रजनी श्रीवास्तव नारायण दत्त तिवारी जितेंद्र सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, महेंद्र लोढ़ा, कौशल साहू, संतोष सोनी, सतीश समर्थ, रजा खोखर,अजय तिवारी, उपकार चंद्राकर, बानी सोनी, गायत्री वर्मा डॉ सुनील साहू, राजेश सिंह राजपूत, नवीन पवार, नितेश साहू, मनोज शर्मा ,मुकेश सोनकर, राहुल दीवान, गौरव शर्मा ,सहित बड़ी समस्त 59 वार्डों के प्रत्याशी उपस्थित रहे।

Check Also

15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने फर्जी मृत्यु दावा कर निकाल लिये पेंशन के 1 करोड़ 19 लाख

द सीजी न्यूज पाटन। जिले के 15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने खुद को मृत बताकर डेथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *