- जोन कार्यालय एवं नेहरू नगर पश्चिम क्षेत्र का औचक निरीक्षण
द सीजी न्यूज
भिलाई नगर। निगम कमिश्नर राजीव कुमार पाण्डेय ने आज नगर निगम भिलाई जोन-1 नेहरू नगर कार्यालय, उद्यान व कालोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक नागरिक सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिये गए। निगम आयुक्त ने जोन-1 नेहरू नगर कार्यालय के अंदर और आसपास साफसफाई व सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिये।
नागरिको की सुविधाओं को देखते हुए शुद्व पेयजल आपूर्ति हेतु वॉल संधारण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने कहा गया। आयुक्त ने नेहरू नगर पश्चिम स्थित उद्यान के भीतर नागरिकों द्वारा अवैध निर्माण कर निवास करने पर नाराजगी जताई। संबंधित को अवैध निर्माण शीघ्र खाली करने नोटिस जारी कर तत्काल खाली करने कहा गया। ऐसा न करने पर बेदखली कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।
कालोनी में रोड, नाली, साफ-सफाई का जायजा लेते हुए महाराणा प्रताप उद्यान की के सफाई व्यवस्था देख निगम कमिश्नर ने खुशी जताई। अन्य उद्यानों को भी इसी तरह व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, बसंत साहू, रीमा जामुलकर, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, क्रिस्टोफर पॉल उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal