Breaking News

” जैव विविधता संरक्षण और अग्नि सुरक्षा ” कार्यशाला में वन संरक्षण और जीवों को बचाने का आव्हान

  • फारेस्ट विभाग और NGO अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन ने किया आयोजन

THE CG NEWS. COM 

धमतरी। शुक्रवार को वन परिक्षेत्र द. सिंगपुर के ग्राम सोनझरी कैंपस में जैव विविधता संरक्षण और अग्नि सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभापति धमतरी से अजय, उप वनमण्डल अधिकारी एसएस नाविक, वन विभाग के सभापति अजय ध्रुव, परिक्षेत्र अधिकारी एसएस सागर, ग्राम पंचायत सोनझरी सरपंच और वन विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्षगण, फ़ायर वाचर व सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहेl

कार्यशाला में घने जंगलों में रहने वाले वनवासियों को जंगलों के जीवन, आँखों से न दिखने वाले छोटे-छोटे जीवों को बचाने और उनकी रक्षा के लिए आगे आने का आव्हान किया गया।

फाउंडेशन की संस्थापक अनुभा द्विवेदी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि आसपास पाये जाने वाले पेड़ों की विभिन्न प्रजातिओं से अच्छे-अच्छे उत्पादों का निर्माण कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए वन ग्रामों की महिलाओं को आगे आकर काम करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता और उसके महत्व, बीएमसी का सशक्तिकरण, ग्रामवासियों को विभिन्न प्रशिक्षण के लिए सतत जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया है।

इन नवाचारों के चलते ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही और कार्यशाला में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के सह संस्थापक सिद्धार्थ द्विवेदी व संस्था के अन्य स्वयंसेवकों ने बताया कि संस्था द्वारा किसी भी रूप से प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को प्लास्टिक फ्री स्टेट बनाने के लिए सभी से अपील की।

विषय विशेषज्ञ शेफाली यादव ने जैव विविधता की विस्तृत जानकारी दी और जंगल में सतर्कता बरतने के साथ ही किसी भी वन्यजीव गतिविधि की सूचना विभाग को तत्काल देने की अपील की। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त करने कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधारोपण कर वन-संरक्षण का संकल्प लिया। द. सिंगपुर परिक्षेत्र अधिकारी एसएस सागर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Check Also

राज्य पुलिस अकादमी में 870 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के लिये संवादात्मक प्रशिक्षण : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया मार्गदर्शन

द सीजी न्यूज रायपुर। 870 प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित संवादात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *