Breaking News

महाशिवरात्रि पर्व पर प्रतिबंध के बावजूद मांस विक्रय किया – पुलिस और निगम प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देश पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी को नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित पशुवध गृह और मटन मार्केट पूर्ण रूप से बंद रखने के आदेश दिये गए थे। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान कसाई पारा निवासी मुस्तकीम कुरैशी द्वारा कौरिनभाठा में ठेला में अवैध रूप से मांस विक्रय किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा खुद मौके पर पहुंचे। मौके पर ठेला जप्त करने की कार्रवाई की गई।
आयुक्त विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम के अमले ने मांस विक्रेता मुस्तकीम कुरैशी का ठेला जप्त करने की कार्रवाई की, वहीं बसंतपुर थाना द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी। आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार पर्व में मांस-मटन विक्रय प्रतिबंधित होने के बावजूद विक्रय करते पाये जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री कोसमनारा में सामुदायिक भवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *