Breaking News

निर्माणाधीन पीएम आवासों को शीघ्र पूरा करने सीईओ ने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव/ जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तेंदूनाला, आसरा और बोदेला में पीएम आवास योजना – ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। आवास निर्माण को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना के तहत अप्रारंभ आवास के हितग्राहियों से मिलकर आवास निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने कहा।
सीईओ ने ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक, सचिव, आवास नोडल को अपूर्ण आवास का निरीक्षण करने और हितग्रहियों को आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने निर्देशत किया। सीईओ सुरूचि सिंह ने अभिशरण के माध्यम से जारी किए जा रहे 90 मानव दिवस की स्थिति पर ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने आवास निर्माण में रूचि न लेने वाले और राशि का दुरूपयोग करने वाले हितग्राहियों के विरूद्ध कार्रवाई करने निर्देशित किया। उन्होंने आवास निर्माण की निरंतर समीक्षा करने और लापरवाही करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाही प्रकरण प्रेषित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव रोशनी भगत टोप्पो, प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण से जिला समन्वयक प्रशांत साहू, विकासखंड समन्वयक और ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Check Also

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री कोसमनारा में सामुदायिक भवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *