Breaking News

विश्व का सबसे बड़ा नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित करेंगे सांसद बघेल : पीएम मोदी को भारतोद्धारक और गृहमंत्री को भारतवीर की उपाधि से विभूषित किया जाएगा

  • नक्सल समस्या का पूर्ण उन्मूलन करने पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह का होगा नागरिक अभिनंदन

द सीजी न्यूज

भिलाई। नक्सल समस्या के पूर्ण उन्मूलन किये जाने पर छत्तीसगढ़ के कलाकार सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का नागरिक अभिनंदन करेंगे। बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का विश्व का सबसे बड़ा अभिनंदन करते हुए उन्हें क्रमश: भारतोद्धारक और भारतवीर की उपाधि से भी विभूषित किया जाएगा।
सांसद निवास में मिलने आए कलाकारों से सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंकुश देवांगन, मशहूर चित्रकार रोहिणी पाटणकर व बीएल सोनी, रंगकर्मी विजय शर्मा, तरूण धोटे, प्रसिद्ध साहित्यकार मेनका वर्मा और खैरागढ़ से गुंजन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे शीघ्र ही छत्तीसगढ़ के समस्त कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर इस योजना को अंतिम स्वरूप प्रदान करेंगे। उन्होंने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि नासूर बन चुकी नक्सली समस्या का हल होना विकसित भारत के लिए आवश्यक है। कश्मीर से धारा 370 हटने पर भी नागरिक अभिनंदन किया जाना था। छत्तीसगढ़ में किये जाने वाले अभिनंदन को पूरी दुनिया याद रखेगी।
उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में द्रुत गति से तरक्की करते हुए विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने अग्रसर है। ऐसे समय में उनका अभिनंदन प्रासंगिक है। इस आयोजन से निश्चित रूप से देश में अभूतपूर्व एकता का सूत्रपात होगा।
अंकुश देवांगन के सान्निध्य में अनेक कलाकार लगभग 35 वर्षों से बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा छोड़ो कला से नाता जोड़ो जैसा आंदोलन चला रहे हैं। ताकि, यहां के बच्चे नक्सली न बनें। इस आंदोलन से लाखों बच्चों को फायदा हुआ है और वे माओवादी बनने से बचे हैं। कलाकारों ने नागरिक अभिनंदन के लिए बाकायदा एक विस्तृत योजना बनाई है। वे न सिर्फ  छत्तीसगढ़ बल्कि भारत के सभी 36 राज्यों के कलाकारों, समाजसेवियों, नागरिकों, उद्योगपतियों और राजनेताओं को आमंत्रित करना चाहते हैं।
आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्व के बड़े-बड़े कलाकारों का स्टेज शो कराने की योजना है। प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डीएस विद्यार्थी, राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत गुरुजी परसराम साहू, प्रसिद्ध समाजसेवी विमान भट्टाचार्य, कवि पी. वाल्सन, सुविख्यात मूर्तिकार मोहन बराल, ब्रजेश तिवारी, वीरेंद्र पटनायक, विक्रम अपना, यश दलवी, कांता दलवी और छत्तीसगढ़ी ललित कला अकादमी समूह से जुड़े समस्त कलाकारों ने कहा है कि यह आयोजन पूरे देश के लिए एक नजीर साबित होगी।

Check Also

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री कोसमनारा में सामुदायिक भवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *