Breaking News

दुर्ग में हर घर के पारिवारिक सदस्य जैसे थे बाबूजी, उन्हें सबसे अपनापन था – भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वोरा के अंतिम संस्कार के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा दुर्ग में हर घर के पारिवारिक सदस्य जैसे थे। सभी लोगों से उन्हें अपनापन था। उनकी सरलता, सहजता के सभी कायल रहते। उनका 20 दिसंबर को जन्मदिन था। इस दिन वे अस्पताल में थे। मैंने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने और स्वास्थ्य का हाल पूछने फोन किया। वे तकलीफ में थे लेकिन उन्होंने जन्मदिन की बधाई स्वीकार की और अपना आशीर्वाद दिया। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा उपस्थित थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शोकसभा में स्व. वोरा के व्यक्तित्व को नमन किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्व. वोरा के पुत्र व विधायक अरुण वोरा व उनके परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!