Breaking News

राजीव भवन में दिवंगत राजनेता स्व. मोतीलाल वोरा को दी गई श्रद्धांजलि

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा आज राजधानी रायपुर के राजीव भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत नेता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों, संसदीय सचिवों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सादगी और विनम्रता के लिए पूरे देश में विशिष्ट पहचान बना चुके मोतीलाल वोरा के निधन के बाद देश भर से राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। आज रायपुर के राजीव भवन में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्व. मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह को कंधा देकर रथ तक ले गए। यहां से पार्थिव देह के साथ रथ दुर्ग के लिए रवाना हो चुका है। कुछ देर बाद रथ दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित वोरा निवास में पहुंचेगा। यहां से वोरा की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!