- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति तहे दिल से आभार जताया
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
नारायणपुर जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज गोधन न्याय योजना की हितग्राही शोभना नायर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर का विक्रय कर एक लाख की आय अर्जित की है। पहली बार उनके खाते में 1 लाख रुपये की राशि जमा हुई है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री के प्रति तहे दिल से आभार प्रकट करती है।

शोभना नायर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पैसे से अपने मवेशियों के आहार की उचित व्यवस्था कर पाएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोभना नायर से पूछा कि वे इस राशि का कैसे उपयोग कर रही है। शोभना ने जवाब दिया कि वे इस राशि का उपयोग कुछ अच्छा करने में करेंगी। शोभना ने गोधन न्याय योजना प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने शोभना नायर को गोधन न्याय योजना से लाभ कमाने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal