Breaking News

वृक्षारोपण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन : वोरा ने पौधों की सुरक्षा करने का आव्हान किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस के नेतृत्व में उरला वार्ड 58 में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर कोविड वेक्सीन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने पौधे वितरण कर आम जनता से पौधरोपण करने और पौधों की सुरक्षा करने का आव्हान किया।

कांग्रेस नेताओं ने कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए आम जनता से अपील भी की। इस मौके पर एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार साहू ,बृजलाल पटेल, संदीप वोरा, आनंद कपूर ताम्रकार, सरिता ताम्रकार, मोहित वालदे, गौरव उमरे, हिमांशु सिन्हा, छाया चौधरी, मीना पाल, चिराग शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!