Breaking News

वैक्सीनेशन केंद्र की व्यवस्था सुधारने सांसद सरोज पाण्डेय ने कलेक्टर को लिखा पत्र

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने दुर्ग के कोविड-19 वैक्सीनेशन केंद्रों की व्यवस्था सुधारने कलेक्टर को पत्र लिखा है। सरोज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क कोविड-19 वैक्सीनेशन का अभियान शुरू किया गया है। दुर्ग के धमधा रोड स्थित शासकीय वैक्सीनेशन केंद्र में नागरिकों के लिए सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने ज़िलाधीश को पत्र लिखकर व्यवस्था सुधारने कहा है।

कलेक्टर को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन केंद्र में सुविधाओं का अभाव है। भीषण गर्मी में न पीने के पानी की व्यवस्था है, न हवा के लिए पंखे-कूलर की सुविधा उपलब्ध है। इतने बड़े वैक्सीनेशन अभियान के लिए कर्मचारियों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। इसके कारण वैक्सीनेशन की गति धीमी है। रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ एक कर्मचारी रखा गया है। नागरिकों को काफी देर तक इंतज़ार करना पड़ रहा है।

सांसद ने पत्र में उल्लेखित किया है कि मूलभूत सुविधाओं की कमी और पर्याप्त मानव संसाधन न होने के कारण केंद्र की  महत्वाकांक्षी योजना का समयसीमा पर पूरा होना संभव नही दिख रहा है। उन्होंने पत्र में ज़िलाधीश को इन सभी असुविधाओं को संज्ञान में लेकर शीघ्र उचित कार्यवाही कर सभी वैक्सीनेशन केंद्रों में वैक्सीनेशन के अलावा मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने कहा है, ताकि आम नागरिक वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित हों और देश मे पूर्ण वैक्सीनेशन का लक्ष्य जल्द ही पूरा हो सके।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!