Breaking News

राजेन्द्र पार्क से निशुल्क पौधा ले जाएं : वन होम-वन ट्री अभियान को सफल बनाएं

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग में वन होम वन ट्री अभियान के तहत पौधरोपण का सबसे बड़ा अभियान 6 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। दुर्ग  नगर निगम द्वारा 8 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने महा वृक्षारोपण अभियान में  सक्रिय सहभागिता देने पार्षदों से अनुरोध किया है। उन्होंने पार्षदों से अपील की है कि वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता निभाएं और महाअभियान को सफल बनाएं।

वन होम-वन ट्री अभियान को सफल बनाने पौधारोपण के इच्छुक व्यक्ति राजेन्द्र पार्क उद्यान में उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह परिहार मोबाइल नंबर 9907930099 पर संपर्क कर निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते है। 

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने वार्ड पार्षदों द्वारा चयनित स्थलों पर वृक्षारोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराने उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह परिहार को निर्देश दिये हैं। 6 जुलाई को बल्क प्लांटेशन करने के लिए बोरसी, पुलगांव और एसएएफ (कातुलबोड़) का चयन किया गया है। कमिश्नर ने कहा है कि वन होम वन ट्री अभियान का प्रचार -प्रसार करने और दादा-दादी नाना-नानी पार्क में मार्निंग वाॅक करने वाले लोगों को वृक्षारोपण के लिए 1 जुलाई से 6 जुलाई तक सुबह 6 से 10 बजे तक निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराए जाएं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!