Breaking News

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा : कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर दुर्ग शहर के कांग्रेस नेताओं ने वोरा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दुर्ग के कांग्रेस नेता अल्ताफ़ अहमद, देवेश मिश्रा, अजय मिश्रा, देव सिन्हा, राजकुमार साहू, सोमू मुखर्जी ने आज नवा रायपुर स्थित कार्पोरेशन के मुख्यालय पहुंचकर फूलों का गुलदस्ता भेंटकर वोरा को बधाई और शुभकामनाएं दी।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कार्पोरेशन के चेयरमेन के रूप में अरुण वोरा के कार्यकाल में समूचे छत्तीसगढ़ में विभाग ने अभूतपूर्व आयाम स्थापित किया है। नए-नए अत्याधुनिक गोदामों का निर्माण, भंडारण क्षमता में वृध्दि, पुराने गोदामों का जीर्णोद्धार, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित मापदंडों के अनुरूप रखरखाव करने की प्रक्रिया में तेजी आई। अधिकारियों व कर्मचारियों के हित में कई फैसले किये गए। दैनिक वेतन भोगी कर्मियों और मजदूरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। वोरा ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड भी सौंपा है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चेयरमेन अरुण वोरा के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। चेयरमेन अरुण वोरा ने सभी कांग्रेस  पदाधिकारियों समेत कार्पोरेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों व स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Check Also

अफवाहों पर विश्वास न करें : बीएसपी को बेचने की खबरें असत्य और भ्रामक

THE CG NEWS रायुपर/ भिलाई इस्पात संयंत्र ने सोशल मीडिया व कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!