Breaking News

धान, बांस, चावल, मोती से बनी सुंदर राखियों से सजेंगी भाईयों की कलाई

  • गढ़कलेवा परिसर में राखियां विक्रय के लिए उपलब्ध

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव जिले में इस साल बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अुनरूप परंपरागत सुन्दर राखियां तैयार की हैं। इन राखियों से भाईयों की कलाईयां सजाई जाएगी। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गढ़कलेवा परिसर में बिहान के राखी स्टॉल विक्रय केन्द्र का आज शुभारंभ किया। उम्दा राखियों के निर्माण के लिए समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले भर की 20 महिला समूह राखी निर्माण कर रही हैं। सभी महिलाएं सराहनीय कार्य कर रही हैं।

परंपरागत धान, बांस, चावल, अरहर, रखिया बीज, मोती और खुबसूरत रंग-बिरंगे धागों और डिजाईन से सजी राखियां अलग-अलग वेरायटी में उपलब्ध हैं। राखी स्टॉल में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की जय माँ शीतला स्वसहायता समूह और जय माँ अम्बे समूह की महिलाएं राखी का विक्रय कर रही है।

इन महिलाओं को राखी निर्माण के लिए स्टार्टअप विलेज एन्टरप्रेन्योटशिप प्रोग्राम के तहत चार दिन का प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ती वर्मा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

अफवाहों पर विश्वास न करें : बीएसपी को बेचने की खबरें असत्य और भ्रामक

THE CG NEWS रायुपर/ भिलाई इस्पात संयंत्र ने सोशल मीडिया व कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!