Breaking News

भाजपा किसान मोर्चा ने धरना सभा में लगाए आरोप : किसानों को नहीं मिल रही खाद : केंद्र से भेजी गई खाद की हो रही कालाबाजारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भाजपा किसान मोर्चा ने आज किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दुर्ग में विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार के नेतृत्व में हिंदी भवन के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार को घेरा। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है जिसके कारण किसान परेशान हैं।

किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने किसानों की दुर्दशा कर दी है। विरोध प्रदर्शन में भाजपा के सभी जिला व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से सप्लाई की जा रही खाद को कांग्रेस की प्रदेश सरकार निजी हाथों में बेच कर काला बाजारी को बढ़ावा दे रही है।
जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद किसानों की दुर्दशा दुर्भाग्यजनक है। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को वर्मी खाद जबरदस्ती बेचने का प्रयास कर रही है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि जब तक भूपेश सरकार अपनी किसान विरोधी नीतियों को नहीं बदलेगी, तब तक भाजपा का प्रदर्शन जारी रहेगा। सभा में भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नितेश साहू, कांतिलाल जैन, उपासना चंद्राकर ने भी सभा को संबोधित किया।

इसके बाद भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरना स्थल से दुर्ग कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोनी ने किया। सभा में भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी,
किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रत्नेश चंद्राकर, कार्यक्रम सहप्रभारी संतोष सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ शिव तमेर, अजय वर्मा, अजय तिवारी, चैनसुख भट्टड, रजा खोखर, दिनेश पटेल, लुकेश बघेल, उपासना चंद्राकर, विनायक नातू, केएस चौहान, राजा महोबिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!