Breaking News

निगम की बजट सभा 5 अगस्त को : विकास कार्यों पर एल्डरमैन भी दागेंगे सवाल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम की सामान्य सभा के प्रश्नकाल में नवनियुक्त एल्डरमैन ने भी सवाल लगाए हैं। प्रश्नकाल के लिये लगभग 50 से ज्यादा रिकार्ड प्रश्न लगाए गए हैं। ज्यादातर सवाल वित्त विभाग, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग से सम्बंधित हैं। एल्डरमैनों ने अलग-अलग योजनाओं में किये गए कार्यों में व्यय के अलावा विकास कार्य की मौजूदा स्थिति और शासन से मिलने वाली राशि की जानकारी मांगी है।

इसके अलावा गौरव पथ, गोधन न्याय योजना, अमृत मिशन योजना, कोरोना संक्रमण व राजेन्द्र पार्क व पुष्प वाटिका  के अलावा अपूर्ण कार्यों की सूची सहित जनहित से जुड़े सवाल किये गए हैं। पिछली परिषद में हुए कार्यों के बारे में भी कई महत्वपूर्ण सवाल किये गए हैं। सामान्य सभा में प्रश्नकाल के लिये प्रश्न लगाने वालों में एल्डरमेन व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, जगमोहन ढीमर, अंशुल पांडे, मनीष यादव शामिल थे।

Check Also

अफवाहों पर विश्वास न करें : बीएसपी को बेचने की खबरें असत्य और भ्रामक

THE CG NEWS रायुपर/ भिलाई इस्पात संयंत्र ने सोशल मीडिया व कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!