Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती : एनएसयूआई ने किया रक्तदान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के मार्गदर्शन में जिला शासकीय अस्पताल में रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में एनएसयूआई के 10 छात्र नेताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर सोनू साहू ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था के साथ ही 18 वर्ष की आयु के युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया। वे महिलाओं के उत्थान के साथ ही देश में दलितों, पिछड़ों के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले किये। आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली और अपनी नवोन्मेषी सोच से भारत में सूचना क्रांति लाकर देश को एक नई दिशा दी।

तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरदर्शी युवा सोच का परिणाम है कि आज ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। देश में भारत संचार नेटवर्क और कम्प्यूटर क्रांति लाकर वर्तमान के डिजिटल इंडिया की नींव राजीव गांधी के कार्यकाल में ही रखी गई थी। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए रास्ते खोले। रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से हरीश देवांगन, रवि साहू, अभय दुबे, विकास साहू, सोनू यादव, रूस्तम, मोहित राजपूत, राहुल यादव, देवेश राजपूत, राज देवांगन सहित अन्य छात्र नेता कार्यक्रम में उपस्थित थे।।

Check Also

भिलाई : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज

THE CG NEWS भिलाई। पावर हाउस स्थित लाल मैदान की तहसील स्तर पर हुई जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!