Breaking News

राजीव गांधी ने रखी थी 21वीं सदी के भारत की नींव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया
  • मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ली सद्भावना दिवस की शपथ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना दिवस की शपथ ली।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति और युवाओं को मतदान का अधिकार देने जैसे निर्णय लेकर 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। राजीव गांधी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकारद्वय विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग ने भी राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यसभा सांसद पी. एल. पुनिया, लोकसभा सांसद  ज्योत्सना महंत और विधायक मोहन मरकाम वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।

Check Also

भिलाई : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज

THE CG NEWS भिलाई। पावर हाउस स्थित लाल मैदान की तहसील स्तर पर हुई जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!