Breaking News

डोमिनो पिज्जा सेंटर के मैनेजर से वसूला गया 5000 रुपए जुर्माना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वार्ड 53 में डोमिनो पिज्जा सेंटर के पीछे ढेर सारा झिल्ली, पन्नी और गंदगी देखकर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज सुबह स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को कार्रवाई करने के निर्देश दिये। डोमिनो पिज्जा सेंटर द्वारा दुकान के पीछे परिसर में गंदगी फैलाने के कारण मैनेजर पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह सुआ चौक में सचिन टायर द्वारा गंदगी फैलाने पर 500 रुपए और वृंदा नगर चौक में यीशु कबाड़ी द्वारा गंदगी फैलाने पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी ने डोमिनो पिज्जा सेंटर के मैनेजर को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा शिकायत मिलने और गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सुपरवाइजर आशीष बघेल व अन्य कर्मी उपस्थित थे। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने दुर्ग शहरवासियों से अनुरोध किया है कि घर और दुकान का कचरा सड़क या नाली में फेंककर गंदगी न फैलाएं। चेतावनी के बाद भी अगर कचरा फेंकने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

भिलाई : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज

THE CG NEWS भिलाई। पावर हाउस स्थित लाल मैदान की तहसील स्तर पर हुई जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!