Breaking News

छत्तीसगढ़ कोआपरेटिव बैंक एम्प्लॉईज़ फेडरेशन की मांगों और सुझावों पर उचित पहल करेंगे : जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने दिया आश्वासन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ कोआपरेटिव बैंक एम्प्लॉईज़ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आज सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों को सक्षम बनाने आज कई सुझाव दिये। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सहकारी बैंको में सहकारिता विभाग के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रोकने, सहकारी समितियों और बैंकों में कर्मचारियों की कमी, आऊटसोर्सिंग से कर्मचारियों की भर्ती करने पर रोक लगाने की मांग की।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि धान खरीदी 2020-21 में परिवहन न होने से सहकारी समितियों को लगभग 650 करोड़ की अनुमानित क्षति, समितियों द्वारा बोगस शून्य प्रतिशत शार्टेज करने कर्मचारियों पर दबाव न बनाने, समितियों को सूखत प्रदान करने, मंडी लेबर चार्ज और सुरक्षा भंडारण व्यय बढ़ाने, खाद व्यापार में कमीशन से ज्यादा परिवहन व्यय का भुगतान, ब्याज अनुदान की राशि समय पर भुगतान न करना, ऋण माफी की कुछ राशि बैंकों को अभी तक प्राप्त न होने जैसी समस्याओं से अवगत कराया गया।

बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने इन सभी मुद्दों पर शासन से उचित पहल कर समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने फेडरेशन के कार्यों और प्रयासों को सराहा। बैठक में बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। प्रतिनिधि मंडल ने बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज सोढ़ी से भी सौजन्य मुलाकात की और उनसे समिति व बैंक की समस्याओं पर सार्थक चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश व्यास (अपेक्स बैंक रायपुर), राजेन्द्र शर्मा महासचिव (दुर्ग), एन. पाणीग्राही कोषाध्यक्ष (जगदलपुर), नरेंद्र सिंह ठाकुर और अरविंद सिंह वर्मा (सचिव) बिलासपुर से कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित कुमार दुबे, उपाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला, दीपक तिवारी, रायपुर बैंक से कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष देवेन्द्र पांडे, सचिव रंछोर सिंह ठाकुर, राजनांदगांव बैंक से प्रकाश अखिलेश, जगदलपुर कर्मचारी संघ से सूरज सिंह, मनोज सिंह, दुर्ग बैंक कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चंद्राकर, राकेश सैनिक, मोहन साहू, जे. पी. साहू, रियाज खान, तोमस कुरियन शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन हृदेश शर्मा ने किया। समितियों और बैंकों को सक्षम बनाने विभिन्न विषयों पर फेडरेशन की मुहिम पूरे छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही है। इससे पहले बिलासपुर और अंबिकापुर में भी फेडरेशन ने इस संबंध में बैठक लेकर समस्याओं और सुझावों के बारे में अवगत कराया था।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!