द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर रन फॉर राजीव मैराथन में सैकड़ों युवाओं ने दौड़ लगाकर सद्भावना का संदेश दिया। पटेल चौक से राजीव भवन गवलीपारा तक मैराथन दौड़ में शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, दीक्षा पाण्डेय, सह सचिव विद्या यादव विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव उमरे, शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा, आकाश मजुमदार, मोहित वालदे, चिराग शर्मा, मोतीलाल साहू, रजा अली, उत्कर्ष उज्जवने, प्रिंस, मनीष सोनवाने, एमआईसी प्रभारी संजय कोहले, छाया चौधरी, आनंद कपूर ताम्रकार, मीना पाल सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

युवा कांग्रेसी मैराथन दौड़ में भागीदारी निभाते हुए राजीव भवन पहुंचे। वहां छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर अध्यक्ष गया पटेल व ब्लाक पदाधिकारियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती समारोह में शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal