Breaking News

कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने गौरव उमरे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर विधायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) अरुण वोरा की अनुशंसा पर दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के संयोजक गौरव उमरे को कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव द्वारा दुर्ग जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरव उमरे ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिये पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरव को  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और  महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, ,कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Check Also

नगर निगम में आयुक्त का पद खाली, उपायुक्त ने कर्मचारियों को नहीं किया वेतन का भुगतान : राज्य शासन ने जारी किया आदेश

THE CG NEWS दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग के कर्मचारियों को आज 14 अगस्त तक वेतन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!