Breaking News

बार-बार पानी सप्लाई में रुकावट आने की शिकायतों पर वोरा बिफरे : निगम अफसरों को दिये सख्त निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने आज पद्मनाभपुर एरिया में बार-बार पानी सप्लाई में रुकावट आने पर नगर निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। वोरा ने निगम अफसरों से साफ कहा है कि शहर के सभी वार्डों में पानी जैसी बेहद बुनियादी जरूरत की पूर्ति में रुकावट नहीं आना चाहिये। पानी सप्लाई की पुख्ता व्यवस्था करने के साथ ही तकनीकी खराबी आने पर निगम के पास बैकअप प्लान भी होना चाहिये। ताकि पानी सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे।

निगम के नल न खुलने से पद्मनाभपुर वार्ड 46 के नागरिकों को पानी के लिये भटकना पड़ता है। बार-बार यह समस्या होने से नागरिक परेशान हैं। बुजुर्ग नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

आज सुबह पद्मनाभपुर स्थित अंबेडकर गार्डन के आसपास के निवासियों ने विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचकर वोरा को पानी सप्लाई को लेकर हो रही समस्या की जानकारी दी। नागरिकों ने कहा कि वार्ड में पानी सप्लाई न होने से नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। विशेषकर बुजुर्ग नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वोरा ने समस्या सुनने के बाद प्रभावित इलाके में पहुंचकर समस्या का जायजा लिया। निगम अफसरों को तत्काल बुलाकर सख्त निर्देश दिये।

वोरा ने साफ कहा कि पानी सप्लाई में हो रही रुकावट को फौरन दूर किया जाए। निगम अफसरों ने विधायक को जानकारी देते हुए बताया कि इस इलाके में अमृत मिशन प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछ गई है लेकिन अभी तक नई पाइपलाइन से सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। वोरा ने प्रोजेक्ट के अफसरों को तत्काल नई पाइपलाइन से पानी सप्लाई शुरू करने कड़े निर्देश दिये। वोरा ने अफसरों को आगाह करते हुए कहा कि पानी सप्लाई जैसी जरूरी सेवा में किसी भी तरह की शिकायत नहीं होना चाहिये।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!