Breaking News

नगर निगम के कामकाज की समीक्षा होगी : पेंडिंग विकास कार्यों को तत्काल पूरा कराएं निगम अफसर : वोरा

  • सीएम से मुलाकात करेंगे वोरा : दुर्ग नगर निगम के पार्षदों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री को देंगे शहर के विकास की जानकारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम के पेंडिंग विकास कार्यों को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने कहा कि शहर में विकास कार्यों के अलावा पेयजल सप्लाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट  व्यवस्था,सफाई व्यवस्था सहित दुर्ग नगर निगम के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने और पेंडिंग कार्यों को तत्काल शुरू करने कहा जाएगा। वोरा ने कहा कि वे शहर के पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री, स्थानीय शासन मंत्री और लोक निर्माण मंत्री से मुलाकात करेंगे और शहर के विकास के संबंध में चर्चा करेंगे।

वोरा ने जिला प्रशासन के अफसरों से कहा है कि राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत 60 वार्डों में पट्‌टे देने का काम तत्काल होना चाहिये। इसके लिये सर्वे का काम शीघ्र पूर्ण किया जाए। पट्‌टा देने के लिये प्रशासनिक अधिकारी व निगम आयुक्त चिन्हित वार्डों में जाकर कैंप लगाएं ताकि हितग्राहियों को भटकना न पड़े।

वोरा ने निगम अफसरों से कहा है कि सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट सुधारने का काम होना चाहिये। बारिश के मौसम में शहर की प्रकाश व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त होनी चाहिये। वोरा ने नगर निगम और पीडब्लूडी के अफसरों से कहा है कि वे शहर की सड़कों के गड्‌ढे भरने का कार्य खुद मौजूद रहकर कराएं। शहर की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण का प्रस्ताव भी बनाएं, ताकि बजट में राशि स्वीकृत कराई जा सके।

वोरा ने कहा है कि शहर में महासफाई अभियान प्रभावी तरीके से शुरू किया जाए और अभियान की मॉनिटरिंग खुद नगर निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी करें। वोरा ने कहा कि निगम कमिश्नर सप्ताह में कम से कम एक दिन नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करें, ताकि शहर के विकास कार्यों की गति बनी रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!