Breaking News

शहर में बनेंगे दो आउटडोर स्टेडियम और स्वीमिंग पूल : पटरीपार के युवाओं की वर्षों की मांग होगी पूरी : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहरी क्षेत्र में जनसंख्या के बढ़ते दबाव और खेलकूद के लिये उपलब्ध मैदानों की सीमित होती संख्या के बीच पटरीपार क्षेत्र के युवाओं की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रयासों से राज्य शासन द्वारा ढाई-ढाई करोड़ की लागत से दो आउटडोर स्टेडियम सह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और 5 करोड़ की लागत से शहर में अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप स्वीमिंग पूल की सौगात शीघ्र मिलेगी।

विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। आउटडोर स्टेडियम के लिए आदित्य नगर चौक स्थित मार्कफेड के पीछे की शासकीय भूमि का चयन किया गया है।  पॉलिटेक्निक कालेज के परिसर के पीछे स्थित 10 एकड़ की नजूल भूमि में 5 करोड़ का स्वीमिंग पूल और 2.5 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। दोनों स्थानों पर हॉकी ग्राउंड, रेसिंग ट्रैक, बॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और क्रिकेट प्रैक्टिस नेट, ऑक्सीजन जोन और ओपन जिम की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विधायक वोरा ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा शहर के विकास की लगातार उपेक्षा की गई। विशेष रूप से पटरीपार का क्षेत्र विकास से अछूता रहा। कांग्रेस सरकार द्वारा शहर के विकास के लिए राशि जारी की जा रही है और जनहित के कार्य जनभावनाओं के अनुरूप हो रहे हैं। पटरी पार क्षेत्र और पॉलिटेक्निक कालेज में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण से शहर की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही बुजुर्गों के मॉर्निंग इवनिंग वॉक के लिए भी सुविधा होगी।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि शासन द्वारा कार्यों की सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा और भूमि आबंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्थल निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, लोनिवि अभियंता के गगन जैन, पार्षद शंकर ठाकुर, अमित देवांगन, अरुण सिंह, मीना सिंह एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, हरीश साहू मौजूद थे।

Check Also

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान THE CG NEWS दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!