
- छ.ग. राज्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी कल्याण समिति की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
विगत दिनों छ.ग. राज्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी कल्याण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया. जिसमें सुदेश कुमार सुंदरानी को प्रांतीय अध्यक्ष, सूरज सिदार और शीलू भारती को प्रांतीय उपाध्यक्ष, खजांची कुम्हार कोषाध्यक्ष, नारायण साहू प्रांतीय सचिव और सवीना अंनत सहसचिव निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएमओ हितों के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गत दिवस नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री नगरीय मंत्री शिव कुमार डहरिया द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी कल्याण समिति अपने नगरीय निकाय के अधिकारियों के कल्याण और हितों के सम्बंध में समय-समय पर शासन का ध्यान आकृष्ट कराता रहा है। आगे भी इन कार्यों को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखने की जिम्मेदारी संघ की होगी।
डॉ डहरिया ने कहा कि वर्तमान में शहरीकरण के दौर में नगर निगमों, नगरपालिका और नगर पंचायतों की भूमिका बढ़ी हैं। विशेष रूप से कोरोना काल में आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने में नगरीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। इन कार्यों की तारीफ स्वयं मुख्यमंत्री ने की है। कैबिनेट मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि संघ की मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने संघ के संरक्षक सदस्य के रूप में अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal