Breaking News

दुर्ग में 31 को सावन मेला : रंगारंग कार्यक्रम होंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम द्वारा 31 अगस्त को विवेकानद सभागार में सावन मेला का आयोजन किया जाएगा। सावन मास के पावन माह की समाप्ति पर 31 अगस्त को स्वामी विवेकानंद सभागार, पदमनाभपुर दुर्ग में सुबह 10 बजे से आयोजित मेले में महिलाओं के लिये कई प्रतियोगिताएं होगी। कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, थाली सजाओ, घोड़ा दौड़, मेहंदी लगाओ, खो-खो, रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा करेंगे। अध्यक्षता महापौर धीरज बाकलीवाल और विशिष्ट अतिथि सभापति राजेश यादव, संस्कृति एवं मनोरंजन विभाग प्रभारी अनूप चंदनिया सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। नगर निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से विवेकानंद सभागार में आयोजित सावन मेला कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

Check Also

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान THE CG NEWS दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!