Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे खाएंगे फोर्टीफाइड राइस

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिले के विद्यार्थियों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण की समस्या को दूर करने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मध्यान्ह भोजन योजना और पूरक पोषण आहार योजना का चावल अलग रखने के निर्देश दिये गए हैं। आंगनबाड़ी में केवल फोर्टीफाईड राईस का ही वितरण किया जाएगा। ताकि, बच्चों में पोषण का स्तर बेहतर किया जा सके। फोर्टीफाइड युक्त चावल में आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी 1, विटामिन बी 12, फोलिक एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फोर्टीफाइड चावल खाने से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और एनीमिया जैसी शिकायतों में भी कमी आएगी। राज्य भंडार गृह निगम  के गोदामों में कीट मुक्ति के लिए दवा का छिड़काव और संग्रहित खाद्यान्न की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि हितग्राहियों को गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न प्राप्त हो सके।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!