Breaking News

1 सितंबर को सिंधु भवन में नेत्र जाँच शिविर : जरूरतमंद लोगों को चश्मे भी उपलब्ध कराएगी दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन 1 सितंबर को किया जाएगा। सिन्धु भवन, रायपुर नाका में सुबह 10 बजे से शिविर प्रारंभ होगा। दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि शिविर में जिला अस्पताल दुर्ग के विशेषज्ञ नेत्र रोग चिकित्सक व सर्जन द्वारा मिडिल स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों और आसपास के एरिया के 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों की नेत्र जाँच की जाएगी। इस दौरान मोतियाबिंद या अन्य नेत्र संबंधी रोगों का उपचार व ऑपरेशन करने के लिये मुफ्त इलाज व जरूरतमंद लोगों के लिए पावर चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Check Also

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान THE CG NEWS दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!