Breaking News

11 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल बन रहा है स्मार्ट हॉस्पिटल : कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव की पूरी तैयारी करने विधायक वोरा ने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की सक्रियता और लगातार प्रयासों से जिला अस्पताल दुर्ग को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां 7 करोड़ की लागत से 100 बिस्तर, इंटरनेट, इण्टरकॉम, सेल्फ ट्रांसफॉर्मर और सेंट्रल कूलिंग की सुविधा के साथ अत्याधुनिक सर्जिकल वार्ड और लगभग 6500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई करने 3.32 करोड़ के तीन ऑक्सीजन प्लांट तैयार किए जा रहे हैं।

इसके अलावा आरटीपीसीआर कोविड जांच के लिए वायरोलॉजी लैब भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस लैब के शुरू होने पर कोविड की जांच के लिए एम्स पर निर्भरता खत्म होगी। विधायक वोरा ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और  बायो मेकैनिकल इंजीनियरों की टीम के साथ अस्पताल के आधुनिकीकरण और कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों का निरीक्षण किया।

कोविड की दूसरी लहर के विकराल रूप के दौरान वोरा ने कई बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिले के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने का आग्रह किया था। वोरा की मांग पर ही खनिज न्यास निधि से बड़ी राशि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने जारी की गई है। शासन द्वारा भी लगातार राशि का प्रावधान किया जा रहा है। इसके तहत 960 एलपीएम के दो नवीन ऑक्सीजन प्लांट और 6 हजार किलो लीटर डेंसिटी का लिक्विड ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया जा रहा है, जो आवश्यकता पड़ने पर लगभग 450 मरीजों की ऑक्सीजन सप्लाई कर सकता है।

सर्जिकल वार्ड में 20-20 बिस्तर के कुल 5 वार्ड बनाए जा रहे हैं। 5 नए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर वोरा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। कोरोना की दूसरी लहर जैसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होने दी जा सकती। शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड से बचाव की पूरी तैयारियां चाक-चौबंद रखने कहा है। निरीक्षण के दौरान डॉ राजेन्द्र खंडेलवाल, हॉस्पिटल मैनेजर अरुण पवार, मेडिकल अभियंता खिरोद्र रौतिया, निगम एमआईसी मेंबर संजय कोहले, एल्डरमैन राजेश शर्मा व अंशुल पांडेय मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!