Breaking News

डेढ़ करोड़ के नाले से पोटिया एरिया में नहीं होगा जलभराव : दर्जन भर कालोनीवासियों की समस्या दूर होगी : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहर के महाराजा चौक इलाके में लगातार जलभराव की शिकायत दूर करने विद्युत नगर नाले का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जा रहा है। विद्युत नगर, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर, महाराजा चौक से पोटिया मुख्य मार्ग में बरसात के कारण लगातार जल भराव की शिकायत मिलने के बाद 95 लाख से नगर निगम द्वारा नाले का सुदृढ़ीकरण और 55 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा महाराजा चौक से पोटिया बायपास में नाले का निर्माण किया जा रहा है। इससे नागरिकों और व्यवसायियों को बेहतर ड्रेनेज की सुविधा मिलेगी। जलभराव से मुक्ति मिलेगी।

लोनिवि के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास और एसडीओ चंद्रशेखर ओगरे के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने  पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शहर के दक्षिणी क्षेत्र में लगातार जनसंख्या में वृद्धि और नई कालोनियों का विस्तार हो रहा है। जल भराव की शिकायत को देखते हुए नाले-नाली का सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है ताकि लोगों को असुविधा ना हो। बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और यातायात का दबाव कम करने मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा, महाराजा चौक, पोटिया चौक होते हुए पुलगांव तक फोरलेन मार्ग के निर्माण हेतु भी शासन से राशि की मांग की गई है जिसे जल्द ही स्वीकृत करने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री से मुलाकात कर आग्रह किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के साथ बोरसी रुआबंधा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए आवश्यक विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य का भी निरीक्षण किया और जल्द से जल्द मार्ग निर्माण का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

वैक्सीन के लिए धूप में खड़े लोगों देख वोरा ने कराई व्यवस्था

शहर का निरीक्षण करने निकले वोरा ने बोरसी जोन कार्यालय और पोटिया स्कूल में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटरों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया जहां पोटिया में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं को धूप में लंबी कतार लगाए देख तत्काल बेहतर व्यवस्था के निर्देश देते हुए छांव में कतारबद्ध करने की व्यवस्था कराई। साथ ही निगम आयुक्त हरेश मंडावी से चर्चा कर सभी वैक्सीनेशन सेंटर में पीने का पानी और जनसुविधा के लिए टेंट लगाने के लिए कहा।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!